Pages

Thursday, March 10, 2011

१९ तारीख को चाँद आ रहा है मिलने ...

आज से नौ दिन बाद, यानि कि १९ मार्च को हमारा चिरपरिचित चाँद हमसे मिलने पृथ्वी के करीब आ रहा है । मज़े की बात यह है कि १८ सालों यह चाँद की पृथ्वी से निकटतम स्थिति होगी ।
इस घटना को, चंद्र भू - समीपक (lunar perigee) या फिर Supermoon कहा जाता है । यह तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अपने कक्ष में घुमते हुए पृथ्वी के निकटतम बिंदु तक पहुँच जाता है । 19 मार्च को यह प्राकृतिक उपग्रह पृथ्वी से 221567 मील की दूरी पर होगा ।
इससे पहले यह स्थिति 1955, 1974, 1992, और 2005 में हुयी थी, और इन वर्षों में मौसम की स्थिति अपने
चरम हिस्से में थी । कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में पृथ्वी पर प्राकृतिक आपदाएं बढ़ जाती हैं, पर यह स्पष्ट नहीं है कि चंद्रमा का भू-समीपक और प्राकृतिक आपदाओं का कोई वैज्ञानिक योग है या फिर यह एक महज़ संयोग है । यह तो तय है कि चंद्रमा की स्थिति पृथ्वी को प्रभावित करती है । कई लोगों ने यह कहा है कि चाँद एक भूकंप की तरह कोई भूवैज्ञानिक घटना नहीं पैदा कर सकता है, केवल चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के कारण समुद्र के पानी में ज्वार आ सकता है । और खास कर Supermoon की हालत में यह ज्वार सामान्य से अधिक ऊँचा हो सकता है जिससे तटीय इलाके में समस्या पैदा हो सकती ।
ज़ाहिर है कि ऐसी स्थिति में चाँद एक सामान्य पूर्णिमा की तुलना में बड़ा और उज्जवल होगा ।
मेरा सुझाव है कि हमें इस मौके को नहीं खोना चाहिए और उस रात को उस विशालकाय चाँद को ज़रूर देखना चाहिए ।

Saturday, January 29, 2011

बस एक और हो जाये ....

“हीरा (Diamond) है सदा के लिए” .... जब भी ये विज्ञापन टीवी पे आता है तो मेरे ख्याल से हर लड़की और औरत की नजर उस तरफ मुड जाती है । मैं भी इस की दीवानी हूँ । सिर्फ इसलिए नहीं कि यह मेरी सौंदर्य में चार चाँद लगायेगा (वो तो है ही, इन बातों को मैं नकारुंगी नहीं) पर इसके सिवा भी एक और बात है, और वह यह है कि हीरा कुदरत की एक अनमोल भेंट है। इसके जडन-गढन का इतिहास मुझे ज्यादा आकर्षित करता है ।
इस लिए मुझे भी लगता है कि .... इन्द्रनिलजी
... और बस…एक और हो जाए

आईये मै आपको इसकी सुन्दरता और कुछ ज़रूरी जानकारियों से रूबरू कराऊँ ।

हीरा - Diamond ग्रीक शब्द “adamas” से लिया गया है जिसका मतलब है “अटूट” ।

हीरा दुनिया का सबसे कठोर वस्तु है । हीरा दरअसल कार्बन (कोयला ) का शुद्धतम रूप है ।

हीरे का निर्माण :

हीरा पृथ्वी के गर्भ में ऐसी जगह बनता है जहाँ का ताप साधारणत २२०० डिग्री सेलसिअस और दबाव ५ गीगापास्कल होता है । ऐसी अवस्था ज़मीन से सामान्यतया १५० किलोमीटर के निचे होती है ।

व्यावसायिक रूप से हीरा ज्वालामुखी के स्फोटन से सबंधित खदानो से प्राप्त किया जाता है । जिसका प्रमुख उदहारण किम्बरले डीपोसिट (kimberlite and lamproite deposits) दक्षिण अफ्रीका है ।

इसके सिवा भी हीरे का एक और प्रकार है जिसे Black diamond या carbonado कहा जाता है और जो दक्षिण अमेरिका तथा अफ्रीका में पाया जाता है । माना जाता है कि उल्का पिंड / उल्कापात से बनता है ।

हीरे रंगहीन पारदर्शी या फिर अनेक रंगों में पाया जाते है । रंग कुछ रचना की त्रुटि (lattice defects) के कारण तथा कुछ रासायनिक अशुद्धता के कारण होता है ।

हमारे भूभाग पर सबसे ज्यादा ४९ % हीरे मध्य तथा दक्षिण अफ्रीका में पाए जाते है। इसके अलावा कनाडा, भारत, रशिया, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया में कई जगह पाए जाते है ।

भारत में पन्ना (मध्य प्रदेश) , कृष्णा, कडप्पा, गुंटूर, मोहब्बतनगर, अनंतपुर ( सब खदाने दक्षिण भारत में हैं) इत्यादि जगहों पे हीरे पाए जाते हैं। अभी भारत में सिर्फ एक हीरे का खदान क्रियाशील है जो मध्यप्रदेश के पन्ना में स्थित है ।

कुछ भारतीय प्रसिद्ध हीरे :

कोहिनूर – गोलकोंडा (आंध्रप्रदेश) के खदानों से प्राप्त किया गया था । कहा जाता है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा हीरा था । इस का वजन उस वक्त १८६ केरेट था, जिसका आकार लगभग एक मुर्गी के अंडे के बराबर था । अभी इसका वजन १०५ केरेट (२१.६ ग्राम )है ।

Hope Diamond – दुनिया का सबसे प्रसिद्ध नीला हीरा माना जाता है जो कि गोलकोंडा के खदानों से प्राप्त किया गया है। आज हीरा अमेरिका का Natural History Museum में रखा गया है । इस हीरे को लेकर कई कहानियां प्रसिद्ध है । जिसमें कहा गया है कि हीरा देवी सीता के माथे से चुराया गया है और जो भी इसे छुता है या अपने पास रखने की कोशिश करता है उसका सर्वनाश होता है।

Regent Diamond – यह एक प्रसिद्ध पारदर्शी हीरा है जो १४०.६४ केरेट का है और अभी फ्रांस के पास है । यह हीरा भी गोलकोंडा के खदानों से प्राप्त किया है ।

Sancy Diamond - यह हलके पीले रंग का हीरा गोलकोंडा के खदानों से प्राप्त किया गया ! यह हीरा मुघलों के पास था । अभी ये हीरा फ्रांस के पास है ।

The Florentine Diamond – हलके पीले रंग का १३७ केरेट का हीरा है जो गोलकोंडा के खदानों से प्राप्त किया गया था ।

उपयोगिता : रत्न के सिवा हीरे को बहुत सी व्यावसायिक प्रक्रिया में उपयोग किया जाता है ।हीरा दुनिया का सबसे कठोर वस्तु है । इसकी कठोरता (hardness) की वजह से इसे उद्योगों में पीसने या रगड़ने की वस्तु (abrasive ) तथा काटने के औजार (diamond drills, Blades ) के हिसाब से उपयोगिता में लाया जाता है। हीरे का उपयोग क्ष-किरण (X -Ray ) मशीन, कर्क रोग उपचार, प्रसाधन सामग्री इत्यादि में होता है ।

हीरा खरीदने से पहले इन ४ बातों का ध्यान रखना चाहिए, हालाँकि आज कल एक पांचवी बात भी ज़रूरी हो गई है ।

ये चार बातें हैं वो जिसे Diamond 4C बोला जाता है:

· Cut / काटने का ढंग

· Clarity / स्पष्टता

· Color / रंग

· Carat weight / कैरट/ रत्ती

और जो सब से जरुरी पांचवी बात है, वो है – Certificates यानि कि प्रमाणपत्र

इस के बारे में आप यहाँ पर विस्तार से पढ़ पाएंगे

http://www.thediamondbuyingguide.com/fourcsofdiamonds.html

http://en.wikipedia.org/wiki/Diamond

Thursday, January 27, 2011

मेरा प्रोफाइल फोटो -२

मैंने इस बात पे पहले भी यहाँ लिखा है कि मैंने क्यूँ इस अफगानी भद्र महिला की तस्वीर बतौर "प्रोफाइल फोटो" चुना था । लेकिन जब से (४ सालो से) ये फोटो हमने हमारे "सोशल नेटवर्क" तथा ब्लॉग पर लगाया है, तबसे न जाने कितने लोगो ने हमसे इसे बदलने का अनुरोध किया ...
पर हम भी डटे रहे ....
कि जब तक इन्द्रनील मेरा एक स्केच नहीं बना देते हैं ... तब तक हम इसे नहीं बदलेंगे ...
और आज ८ साल बाद वो दिन आ ही गया । सुब्रमनियम अंकल, आपका ढेरो शुक्रिया जो आपने मेरी पिछली पोस्ट पर ऐसी प्रतिक्रिया दी ... कि इन्द्रनील भी कमर कसके लग पड़े और एक ही दिन में मेरा एक 3D इफेक्ट वाला स्टेंसिल पोर्ट्रेट बना ही दिया ।
आशा करती हूँ कि अब मेरी तस्वीर देख कर कोई घबरायेगा नहीं ।

Sunday, December 5, 2010

Sunday, November 7, 2010

Thursday, October 28, 2010

सार्थक चर्चा ................

परमाणु उर्जा, एक ज़रूरी विकल्प !


मेरी पिछली पोस्ट "फिर से हरियाली की ओर........support Nuclear Power" में कई लोगों ने अत्यंत ज़रूरी और सार्थक सवाल उठाये जिनका उत्तर देने में मुझे अत्यंत आनंद का अनुभव हुआ । मैं बहुत खुश हूँ कि संवेदना के स्वर, zeal, अभिषेक, PN Subramanian, Smart Indian - स्मार्ट इंडियन इत्यादि ने इस चर्चा में रूचि दिखाई और कई महत्वपूर्ण बातों को सामने लाने में सहायता की ।
इसलिए मैंने इस विषय में एक और पोस्ट प्रकाशित करना उचित समझा । यह पोस्ट उन सवालों का जवाब देने की एक कोशिश है जो पिछले पोस्ट में सामने रखा गया है । मैं चाहूंगी कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस चर्चा में सम्मिलित हो । इससे न केवल चर्चा सार्थक होगी, बल्कि कई लोगों को इस बारे में पता चलेगा और जागरूकता में वृद्धि होगी ।

यह कहना तो गलत होगा कि ताप विद्युत या जल विद्युत को बंद कर दिया जाय । २००७ के आंकड़ों के अनुसार भारत में टोटल उर्जा खपत में कोयले से उत्पन्न उर्जा ४० %, पेट्रोल उर्जा २४ %, प्राकृतिक गैस ६ %, हायडल १.८ % और परमाणु उर्जा ०.७ % है । यद्यपि भारत एक प्रमुख कोयला उत्पादक देश है, फिरभी ३० % उर्जा आयातित इंधन से मिलता है । क्या अब हम दूसरे देशों के गुलाम हो गए हैं ? केवल यूरेनियम आयात करने से गुलाम बन जायेंगे यह सोच बिलकुल गलत है ।
उर्जा की आवश्यकता एक हौवा नहीं है, एक ऐसा सच है जो हमारे सामने खड़ा है । इस सच का सामना करना ही होगा ।
भारत हमेशा से ही परमाणु उर्जा कार्यक्रम में पीछे रहा है । यही कारण है कि आज हमारे देश उर्जा पर्याप्तता में पीछे रह गया है । जैसे जैसे हमारा कोयला और तेल के भंडार खतम होते जायेंगे, हमें वैकल्पिक उर्जा संसाधन ढूँढने ही होंगे । यह उर्जा स्रोत, परमाणु उर्जा हो सकता है, सौर उर्जा हो सकता है, हाइडल पॉवर, पवन उर्जा, जैव इंधन इत्यादि हैं । सवाल यह है कि इसमें से कौन सा विकल्प सस्ता और पर्यावरण के दृष्टि से निरापद है ।
फ्रांस, जापान जैसे देश परमाणु उर्जा इसलिए नहीं अपनाये हैं कि यह ताप विद्युत से सस्ता है, बल्कि इसलिए कि यह एक साफ़ सुथरा उर्जा स्रोत है ।
परमाणु संयंत्रों से उत्पन्न अपशिष्ट खतरनाक हो सकते हैं, पर उनका सही ढंग से निबटारा करना संभव है । ऐसी तकनीक विकसित की जा चुकी है । पर ताप्प विद्युत केन्द्रों से उत्पन्न अपशिष्ट (waste) जैसे कि राख, धुआं, इत्यादि को आप कैसे संभालेंगे? यह हर कोई जानता है कि कोयले के खान या ताप विद्युत केन्द्रों के आस पास रहने वाले लोगों में lung कैंसर बहुतायत में पाए जाते हैं ।
मैं फिर दोहराती हूँ, बात केवल उर्जा की ज़रूरत की नहीं है, सवाल एक साफ़ सुथरा उर्जा स्रोत का है ...
मै भी यह मानती हूँ कि भारत का जो परमाणु उर्जा कार्यक्रम है वो सही मायने में काफी नहीं है । पर शायद यह ज्यादातर लोगों को पता न हो कि दरअसल हमारे देश में जो थोरियम का भंडार है, उसे इस्तमाल करने के लिए भी हमारे पास बहुत सारे यूरेनियम रिअक्टर होना ज़रूरी है । हमारे देश का जो त्रि-चरणीय परमाणु उर्जा कार्यक्रम है उसके तहत पहले हमें यूरेनियम रिअक्टर चाहिए, फिर हम दुसरे चरण में प्लूटोनियम रिअक्टर का इस्तमाल करेंगे और तीसरा तथा आखरी चरण में हम थोरियम रिअक्टर का इस्तमाल कर पाएंगे । पर इस तरह का FBR (fast breeder reactor) बनाने से पहले, हमें बहुत सारा यूरेनियम की ज़रूरत है । यदि हम आज चूक गए तो शायद हम कभी इस थोरियम स्रोत का इस्तमाल नहीं कर पाएंगे । मैं यहाँ इस परमाणु उर्जा कार्यक्रम को विस्तारित रूप से वर्णन नहीं कर सकती । उसके लिए आपको निम्नलिखित लिंक में जाकर खुद पढ़ना पड़ेगा ।

http://www.dae.gov.in/publ/3rdstage.pdf
http://www.dae.gov.in/power/npcil.htm


एक ज़रूरी बात और । कई लोग ऐसे हैं जो मेरी पोस्ट को पढते तो हैं पर यह सोचकर चुप चाप उलटे पांव लौट जाते हैं कि "भाई, हमें तो इस बारे में कुछ नहीं पता, क्या लिखें?" । ऐसे दोस्तों से यह कहना चाहूंगी कि ज़रूरी नहीं है कि ये बातें हर किसी को पता हो, पर आप जानने कि कोशिश तो कीजिये । आपके मन में कई सवाल उठाना स्वाभाविक है । मुझे अत्यंत हर्ष होगा इन सवालों के जवाब देने में ।

Wednesday, October 27, 2010

फिर से हरियाली की ओर........support Nuclear Power

कुछ दिनों पहले की खबर थी कि इरान कुछ ही दिनों में Global Nuclear Club का एक सदस्य बनने जा रहा है । यह एक राष्ट्र के उन्नती के लिये अच्छी खबर है । अमेरिका के विरोध के बावजूद जिस तरह से डटकर काम किया गया है, इससे उनका राष्ट्र प्रेम दीखता है ।
पता नहीं मेरा देश कब जागेगा? हमारे देश का जनता अपने देश में परमाणु उर्जा संयंत्र लगाने का भरपूर विरोध करते रहे हैं । जहाँ कहीं भी यूरेनियम खनिज का खनन कार्य शुरू करने कि कोशिश की जाति है, जनता को उसके खिलाफ भड़काया जाता है और काम बंद कर दिया जाता है । भोली भाली जनता को गलत सुचना के आधार पर भटकना बहुत आसान है । परमाणु उर्जा से सम्बंधित विभागों में काम करने वालों के अलावा ऐसे कितने लोग हैं जिन्हें परमाणु/नाभिकीय उर्जा के बारे में जानकारी है ? बहुत ही कम लोग जानते हैं कि परमाणु ऊर्जा एक ऐसा स्रोत है जो की उत्सर्जन मुक्त है।
मै जानती हू जब मैं ये कहूँगी, तो नाजाने कितने लोग कहेंगे कि नहीं, आज तक उसकी वजह से मानवता का कितना नुकसान हुआ है । हिरोशिमा और नागासाकी को हम नहीं भूले है, ..... पर आये दिन जो बम फ़ट रहे है वो तो किसी और चिजो से बने है । Dynamite से आप घर उड़ा सकते हैं, तो क्या दुनिया के सारे खानों में उसका इस्तमाल बंद हो गया है ।

हाँ, इस बात का दूसरा समाधान यह है हम जैव-ईंधन (biofuel), सौरउर्जा और wind turbines का उपयोग कर सकते है पर इसके कुछ परिसीमाए है । ये बहुत ही महंगे उर्जा स्रोत हैं ।

आज जब फ्रांस जाकर उनकी फास्ट ट्रेन का टिकिट बुक करते हैं, तो कितना अच्छा लगता है की हम तेज तथा प्रदुषण रहित रेल में बैठे है। फ्रांस ऐसा देश है जहा ७२ % बिजली उत्पादन परमाणु ऊर्जा से होता है। हम जो पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस उपयोगिता में लाते है वो एक दिन खत्म हो जायेंगे तब तो हमें कोई विकल्प सामने लाना होगा । और भूल रहे हैं कि इसके चलते हम कितना प्रदुषण पृथ्वी पर फैला रहे है ।

ये सब बातें हमारे पर्यावरण तथा सभ्यता को बहुत क्षति पहुंचा रही है । हमारे नेतागण ये बाते अच्छी जानते है पर इस तरफ ध्यान देने कि जगह वह अपनी रोटी सेंकने में व्यस्त रहते है ! (they are happy to support fuel lobbies).

जब हमारा संपूर्ण ब्रम्हाण्ड परमाणु उर्जा पर चलता है तो हम क्यूँ नहीं ?




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...