Pages

Sunday, November 6, 2022

एक स्त्रीजब उदास होती है

यह कविता मेरी नही है पर मन को बहुत भा गयी 

एक स्त्री
जब उदास होती है..;
धीमी हो जाती है..
धरती के
घूमने की गति..!

एक स्त्री
जब मुस्कराती है..;
आसमान
थोड़ा झुक जाता है..!

एक स्त्री
जब हँसती है..
अनुचित हँसी;
महाभारत होता है..!

एक स्त्री की
निश्छलता पर..
सकुचाने लगती है;
भागीरथी..!

एक स्त्री
जब जिद करती है..
अपने अधिकार के लिए;
यमराज हार जाता है..!

एक स्त्री को
जब देनी पड़ती है
अपने व्रत की परीक्षा..,
एक गहरा प्रश्नचिन्ह लगता है..;
पुरुष के पुरुष होने पर..!

एक स्त्री
जब रोती है..;
धरती फट जाती है..!

निभाते हुए..
सभी रिश्तों को
बचाने की जुगत में..
एक स्त्री बँट जाती है..;
परमाणुओं में..!

एक स्त्री
जब प्रेम करती है..;
बस प्रेम करती है..

रंगो की दौलत

Monday, August 8, 2022

शून्यात

कुछ दिनों पहले एक हादसे की साक्षी हुयी , उस घटना ने मन को विचलित कर दिया I युवाओ मे बढती अवदासा ( Dipression) कई सवाल मन में खड़े हो गए , क्या, इतना आसान होता है एक पल में जीवन समाप्त करना? ये पलायन क्यू ?

Sunday, June 5, 2022

काश

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...