Monday, June 25, 2012
फिर से जिंदगी
Wednesday, June 13, 2012
कभी कभी ना जाने क्यू ?
Saturday, April 14, 2012
सच कितना?
अब आज सुबह फिर से पश्चिम महाराष्ट्र और गुजरात में धरनी कंप की खबर आई है हाला की ये दोनों धरनीकम्प रिक्टर पैमाने पे मध्यम माने जायेंगे | फिर भी आम आदमी के मन में एक डर बना रहाता है की मै जहा रहता हू वह धरनी का प्रकोप तो नहीं होगा .. तो आईये मै आपके साथ भारत का Sesmic zoning map of India- भूकम्पीय क्षेत्रीकरण नक्शा दे रही हू | और साथ साथ यहाँ जरुर कहना चाहुगी बिना किसी वैज्ञानिक जानकारी के social sites पर अफवाए ना फैलाये |
Map source: mapsofindia.com Thursday, April 12, 2012
किसे चुनेगे आप ?

Once there was an island on which FEELINGS lived.
One day a storm came all the Feelings were scared. Only LOVE made a boat and invited all the Feelings to escape.
All the Feelings came to the boat but One was missing. LOVE came down to see who it was.
It was EGO…..
LOVE tried a lot to bring EGO on the boat but couldn’t Succeed… All the other Feelings went away, but LOVE died because of EGO…
कितने प्यारे दोस्त /रिश्ते हम गवा बैठते है इसकी वजह से समझ पाते है, पर अहंकार इतना हावी रहता है की मै क्यू पीछे हटु ये सोचकर दूरिया बढ़ जाती है और फिर से प्यार मर जाता है|
चित्र साभार गुगुल सर्च
Wednesday, March 28, 2012
तेजाब
Wednesday, June 1, 2011
कुछ दिनों के लिए
आप सभी का चिन्मयी के ब्लॉग पर स्वागत है ...उसकी छुट्टियों की मस्ती में आप भी साथ देने आईये :)
आप सब का आभार
Tuesday, May 17, 2011
बौद्ध धर्मसघ के ८ पथ
कई लोग बुद्ध धर्मं को सनातन हिंदू धर्म की ही एक शाख मानते हैं । पर कभी इसको जानने या समझने का मौका नहीं मिला या कहिये मैंने इसमें कभी उतनी दिलचस्पी नहीं ली । कारण तो बहुत से थे । पर धीरे धीरे वक़्त के साथ, मेरी रूचि इस ओर बढ़ने लगी । गौतम बुद्ध के जीवन परिचय के बारे में जो भी कहानियो में सुना था इसके अलावा मेरे पास कोई खास जानकारी नहीं थी । घुम्मकड स्वभाव के होने के कारण अजंता-एलोरा, कन्हेरी और धर्मशाला जैसे बौद्ध धर्म से सम्बंधित ठिकानो के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ पर वो भी केवल छात्र जीवन के दौरान । कुछ कारण वश पिछले ८/१० दिनों से बुद्ध धर्मं से सम्बंधित बातों को पढ़ने का मौका मिला । और सच कहती हूँ जैसे उसमें डूब ही गयी । एक के बाद एक जीवन दर्शन और शिक्षा के पन्ने खुलते गए । कल जब रिमझिम को गौतम बुद्ध की जीवन-कहानी के बारे में सुना रही थी, कि कैसे वो राजकुमार सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध बने तो लगा कि जैसे मैं भी पहली बार ही इस रूप को देख रही हूँ । मैंने भी खुद में एक नया परिवर्तन महसूस किया । उनके धर्मसंघ के आठ नियमों को मै जानने की कोशिश कर रही हूँ । यथोचित अवलोकन (Right View) जीवन में सत्य पथ की ओर ले जाता है । सच में हम हमेशा आँखें जो दिखाती है उसपर पूरा भरोसा करके चलते है पर बहुत कम लोग होते है जो आँखों से दिखाए गए चित्र को संज्ञानात्मक (cognitive) दृष्टि से देखते है ।![]()
बौद्ध धर्मसघ के ८ पथ मै सक्षिप्त में दे रही हू
१. यथोचित अवलोकन (Right View)
२. परम ध्येय (Right Intension)
३. यथोचित भाषण (Right Speech)
४. यथोचित क्रियाशीलता (Right Action)
५. यथोचित आजीविका (Right livelihood)
६. यथोचित प्रयास (Right efforts)
७. यथोचित परिपूर्णता मन / सावधानी (Right Mindfulness)
८. यथोचित एकाग्रता ( Right Concentration)
Friday, May 13, 2011
Thursday, May 5, 2011
मोहसिन रिक्शावाला
वाला याद आया जो हमें रोज स्कूल ले जाता था । जब हम प्रायमरी स्कूल में जाते थे तब की बात है, रामभैया नामक रिक्शावाला हमें ले जाता था । पर वो अपने बुढ़ापे के कारण और काम नहीं करना चाहता था । तब वो अपने साथ एक २०/२२ साल का दुबला पतला लड़का घर में ले आया था । वो मुसलमान था और उसका नाम था मोहसिन खान । और माँ के साथ हमारे सब दोस्तों के घर से उसे हा मिली. दूसरे दिन से सुबह सुबह मोहसिन भाई आजवाज लगते टी जल्दी चलो, पड़ोसमे विद्या रहती थी तो वि बहार आओ । वो कभी भी पुरे नाम से नहीं बुलाया पूरी ये, बी, सि, डी गिनवाते थे। हम लोग रिक्शे में बैठके हसते रहते थे और उसके आवाज़ के साथ हर घर के सामने एको देते रहते थे .... और फिर हमने भी उसका नाम रखा मो-भाई।आज अचानक याद आया तो बहन को फोन करके पूछा तो बोली बहुत साल हो गए मो-भाई नहीं दिखे है। शायद अब वो कोई और काम करते है........ क्यू? क्या बात हुयी होंगी तब बहन बोली अब लोग अपने बच्चे को शायद उसके साथ भेजना पसंद नहीं करते है।. सच में दुःख हुआ कितना सादा थे वो। ना जादा बात करना, कितना सताते हम उन्हें पर वो हसते रहते थे। मै दो साल उनके रिक्शा में गयी कभी कोई शिकायत नहीं आई। बाद में हम स्कूल में बायसिकल से जाते रहे फिर भी मो-भाई का कॉलोनी छोटे बच्चो लेजाना रोज का था। मुझे याद नहीं उनके बारे में कोई शिकायत किसिस ने की ।
जब रामभाई
उनको साथ लाए तो ना हमारी माँ ने, या दोस्तों की माँ ने... ना कहा था। आज लगता है वो दिन अलग थे तब हम हिन्दुस्तानी थे...... ना की हिंदू...... ना मुस्लिम ...आज ना जाने वो भरोसा कहा चला गया है आज हम हिंदू- मुसलमान में बट गए है ..आज आदमीसे पहले हम उसका नाम देखते है जात देखते है.....कहने को एक देश में है पर दिल टूट गए है।चित्र गूगूल सर्च से साभार
Wednesday, April 27, 2011
बारिश
फिर वो कॉलेज कैंटीन की मीठी बारिश की यादे .... फिर प्यार के साथ वो तन मन डूबो के भीगने वाले दिन ... उफ़ ये बारिश ... आज भी बादल छाते है तो मन में वही पुराने गीत उमड़ आते है ...
बारिश की ये रिमझिम गिरती बूंदों की आवाज़ मेरे मन मस्तिष्क में शांति लाती है ... मेरे मन को तरो ताज़ा कर देती है ... मुझे खींच ले जाती है मेरे बचपन के दिनों की ओर जहाँ बिना किसी झिझक के मैं खूब नाचती थी और कागज के नाव के साथ खेलती थी ...वो मासूमियत भरे दिनों की याद आज भी मुझे सुकून देती है ... दिल करता है फिर से वही मासूम पल में जियूं ... फिर से बारिश में भीग जाऊ ... फिर उन पलो में डूब जाऊ ....

आज मौसम जरा सर्द है
दिल में उठा क्यूँ ये दर्द है
पहली बारिश की वो यादें
लेके ये आता है
तन मन को फिर मेरे
भीगो जाता है
आज भी भीग लूँ मैं
तेरी बाहों में इस तरह
मिल जाए मेरी रूह
तेरी रूह के साथ
जैसे माटी मिले
जल के साथ
वही पहली खुशबु
आज ये मौसम लाया है
दिल में तेरे प्यार का
मौसम आया है
चित्र गुगुल से साभारSunday, April 3, 2011
कांच की बरनी और दो कप चाय
जीवन में जब सब कुछ एक साथ और जल्दी-जल्दी करने की इच्छा होती है, सब कुछ तेजी से पा लेने की इच्छा होती है , और हमें लगने लगता है कि दिन के चौबीस घंटे भी कम पड़ते हैं, उस समय ये बोध कथा , "काँच की बरनी और दो कप चाय" हमें याद आती है ।दर्शनशास्त्र के एक प्रोफ़ेसर कक्षा में आये और उन्होंने छात्रों से कहा कि वे आज जीवन का एक महत्वपूर्ण पाठ पढाने वाले
Thursday, March 10, 2011
१९ तारीख को चाँद आ रहा है मिलने ...
आज से नौ दिन बाद, यानि कि १९ मार्च को हमारा चिरपरिचित चाँद हमसे मिलने पृथ्वी के करीब आ रहा है । मज़े की बात यह है कि १८ सालों यह चाँद की पृथ्वी से निकटतम स्थिति होगी । इस घटना को, चंद्र भू - समीपक (lunar perigee) या फिर Supermoon कहा जाता है । यह तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अपने कक्ष में घुमते हुए पृथ्वी के निकटतम बिंदु तक पहुँच जाता है । 19 मार्च को यह प्राकृतिक उपग्रह पृथ्वी से 221567 मील की दूरी पर होगा ।
इससे पहले यह स्थिति 1955, 1974, 1992, और 2005 में हुयी थी, और इन वर्षों में मौसम की स्थिति अपने चरम हिस्से में थी । कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में पृथ्वी पर प्राकृतिक आपदाएं बढ़ जाती हैं, पर यह स्पष्ट नहीं है कि चंद्रमा का भू-समीपक और प्राकृतिक आपदाओं का कोई वैज्ञानिक योग है या फिर यह एक महज़ संयोग है । यह तो तय है कि चंद्रमा की स्थिति पृथ्वी को प्रभावित करती है । कई लोगों ने यह कहा है कि चाँद एक भूकंप की तरह कोई भूवैज्ञानिक घटना नहीं पैदा कर सकता है, केवल चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के कारण समुद्र के पानी में ज्वार आ सकता है । और खास कर Supermoon की हालत में यह ज्वार सामान्य से अधिक ऊँचा हो सकता है जिससे तटीय इलाके में समस्या पैदा हो सकती ।ज़ाहिर है कि ऐसी स्थिति में चाँद एक सामान्य पूर्णिमा की तुलना में बड़ा और उज्जवल होगा ।
मेरा सुझाव है कि हमें इस मौके को नहीं खोना चाहिए और उस रात को उस विशालकाय चाँद को ज़रूर देखना चाहिए ।





