Sunday, April 10, 2011
एक नज़र यहाँ भी ...........
अगर आप को मेरे बनाये व्यंजन पसंद आये हो तो आप मुझे अपनी टिप्पणियों द्वारा उत्साहित कर सकते है, और मेरे नए नए व्यंजनों के बारे में जानने के लिए मुझे follow भी कर सकते है ।
मेरे फेसबुक के पेज पर भी आप पसंद का चटका लगा सकते है FOODETERIAN on facebook.
मुझे आशा है मुझे कोरल पे जिस तरह का सहयोग मिलता आया है वो ही सहयोग FOODETERIANपे भी मिलेगा।
Sunday, April 3, 2011
कांच की बरनी और दो कप चाय
जीवन में जब सब कुछ एक साथ और जल्दी-जल्दी करने की इच्छा होती है, सब कुछ तेजी से पा लेने की इच्छा होती है , और हमें लगने लगता है कि दिन के चौबीस घंटे भी कम पड़ते हैं, उस समय ये बोध कथा , "काँच की बरनी और दो कप चाय" हमें याद आती है ।दर्शनशास्त्र के एक प्रोफ़ेसर कक्षा में आये और उन्होंने छात्रों से कहा कि वे आज जीवन का एक महत्वपूर्ण पाठ पढाने वाले
Saturday, March 19, 2011
Thursday, March 10, 2011
१९ तारीख को चाँद आ रहा है मिलने ...
आज से नौ दिन बाद, यानि कि १९ मार्च को हमारा चिरपरिचित चाँद हमसे मिलने पृथ्वी के करीब आ रहा है । मज़े की बात यह है कि १८ सालों यह चाँद की पृथ्वी से निकटतम स्थिति होगी । इस घटना को, चंद्र भू - समीपक (lunar perigee) या फिर Supermoon कहा जाता है । यह तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अपने कक्ष में घुमते हुए पृथ्वी के निकटतम बिंदु तक पहुँच जाता है । 19 मार्च को यह प्राकृतिक उपग्रह पृथ्वी से 221567 मील की दूरी पर होगा ।
इससे पहले यह स्थिति 1955, 1974, 1992, और 2005 में हुयी थी, और इन वर्षों में मौसम की स्थिति अपने चरम हिस्से में थी । कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में पृथ्वी पर प्राकृतिक आपदाएं बढ़ जाती हैं, पर यह स्पष्ट नहीं है कि चंद्रमा का भू-समीपक और प्राकृतिक आपदाओं का कोई वैज्ञानिक योग है या फिर यह एक महज़ संयोग है । यह तो तय है कि चंद्रमा की स्थिति पृथ्वी को प्रभावित करती है । कई लोगों ने यह कहा है कि चाँद एक भूकंप की तरह कोई भूवैज्ञानिक घटना नहीं पैदा कर सकता है, केवल चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण प्रभाव के कारण समुद्र के पानी में ज्वार आ सकता है । और खास कर Supermoon की हालत में यह ज्वार सामान्य से अधिक ऊँचा हो सकता है जिससे तटीय इलाके में समस्या पैदा हो सकती ।ज़ाहिर है कि ऐसी स्थिति में चाँद एक सामान्य पूर्णिमा की तुलना में बड़ा और उज्जवल होगा ।
मेरा सुझाव है कि हमें इस मौके को नहीं खोना चाहिए और उस रात को उस विशालकाय चाँद को ज़रूर देखना चाहिए ।
Saturday, January 29, 2011
बस एक और हो जाये ....
इस लिए मुझे भी लगता है कि .... इन्द्रनिलजी... और बस…एक और हो जाए

आईये मै आपको इसकी सुन्दरता और कुछ ज़रूरी जानकारियों से रूबरू कराऊँ ।
हीरा - Diamond ग्रीक शब्द “adamas” से लिया गया है जिसका मतलब है “अटूट” ।
हीरा दुनिया का सबसे कठोर वस्तु है । हीरा दरअसल कार्बन (कोयला ) का शुद्धतम रूप है ।
हीरा पृथ्वी के गर्भ में ऐसी जगह बनता है जहाँ का ताप साधारणत २२०० डिग्री सेलसिअस और दबाव ५ गीगापास्कल होता है । ऐसी अवस्था ज़मीन से सामान्यतया १५० किलोमीटर के निचे होती है ।
व्यावसायिक रूप से हीरा ज्वालामुखी के स्फोटन से सबंधित खदानो से प्राप्त किया जाता है । जिसका प्रमुख उदहारण किम्बरले डीपोसिट (kimberlite and lamproite deposits) दक्षिण अफ्रीका है ।
इसके सिवा भी हीरे का एक और प्रकार है जिसे Black diamond या carbonado कहा जाता है और जो दक्षिण अमेरिका तथा अफ्रीका में पाया जाता है । माना जाता है कि उल्का पिंड / उल्कापात से बनता है ।
हीरे रंगहीन पारदर्शी या फिर अनेक रंगों में पाया जाते है । रंग कुछ रचना की त्रुटि (lattice defects) के कारण तथा कुछ रासायनिक अशुद्धता के कारण होता है ।
हमारे भूभाग पर सबसे ज्यादा ४९ % हीरे मध्य तथा दक्षिण अफ्रीका में पाए जाते है। इसके अलावा कनाडा, भारत, रशिया, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया में कई जगह पाए जाते है ।
भारत में पन्ना (मध्य प्रदेश) , कृष्णा, कडप्पा, गुंटूर, मोहब्बतनगर, अनंतपुर ( सब खदाने दक्षिण भारत में हैं) इत्यादि जगहों पे हीरे पाए जाते हैं। अभी भारत में सिर्फ एक हीरे का खदान क्रियाशील है जो मध्यप्रदेश के पन्ना में स्थित है ।
कुछ भारतीय प्रसिद्ध हीरे :
कोहिनूर – गोलकोंडा (आंध्रप्रदेश) के खदानों से प्राप्त किया गया था । कहा जाता है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा हीरा था । इस का वजन उस वक्त १८६ केरेट था, जिसका आकार लगभग एक मुर्गी के अंडे के बराबर था । अभी इसका वजन १०५ केरेट (२१.६ ग्राम )है ।
Hope Diamond – दुनिया का सबसे प्रसिद्ध नीला हीरा माना जाता है जो कि गोलकोंडा के खदानों से प्राप्त किया गया है। आज हीरा अमेरिका का Natural History Museum में रखा गया है । इस हीरे को लेकर कई कहानियां प्रसिद्ध है । जिसमें कहा गया है कि हीरा देवी सीता के माथे से चुराया गया है और जो भी इसे छुता है या अपने पास रखने की कोशिश करता है उसका सर्वनाश होता है।
Regent Diamond – यह एक प्रसिद्ध पारदर्शी हीरा है जो १४०.६४ केरेट का है और अभी फ्रांस के पास है । यह हीरा भी गोलकोंडा के खदानों से प्राप्त किया है ।
Sancy Diamond - यह हलके पीले रंग का हीरा गोलकोंडा के खदानों से प्राप्त किया गया ! यह हीरा मुघलों के पास था । अभी ये हीरा फ्रांस के पास है ।
The Florentine Diamond – हलके पीले रंग का १३७ केरेट का हीरा है जो गोलकोंडा के खदानों से प्राप्त किया गया था ।
उपयोगिता : रत्न के सिवा हीरे को बहुत सी व्यावसायिक प्रक्रिया में उपयोग किया जाता है ।हीरा दुनिया का सबसे कठोर वस्तु है । इसकी कठोरता (hardness) की वजह से इसे उद्योगों में पीसने या रगड़ने की वस्तु (abrasive ) तथा काटने के औजार (diamond drills, Blades ) के हिसाब से उपयोगिता में लाया जाता है। हीरे का उपयोग क्ष-किरण (X -Ray ) मशीन, कर्क रोग उपचार, प्रसाधन सामग्री इत्यादि में होता है ।
हीरा खरीदने से पहले इन ४ बातों का ध्यान रखना चाहिए, हालाँकि आज कल एक पांचवी बात भी ज़रूरी हो गई है ।
ये चार बातें हैं वो जिसे Diamond 4C बोला जाता है:
· Cut / काटने का ढंग
· Clarity / स्पष्टता
· Color / रंग
· Carat weight / कैरट/ रत्ती
और जो सब से जरुरी पांचवी बात है, वो है – Certificates यानि कि प्रमाणपत्र
इस के बारे में आप यहाँ पर विस्तार से पढ़ पाएंगे
http://www.thediamondbuyingguide.com/fourcsofdiamonds.html
http://en.wikipedia.org/wiki/Diamond
Thursday, January 27, 2011
मेरा प्रोफाइल फोटो -२
पर हम भी डटे रहे ....
कि जब तक इन्द्रनील मेरा एक स्केच नहीं बना देते हैं ... तब तक हम इसे नहीं बदलेंगे ...
और आज ८ साल बाद वो दिन आ ही गया । सुब्रमनियम अंकल, आपका ढेरो शुक्रिया जो आपने मेरी पिछली पोस्ट पर ऐसी प्रतिक्रिया दी ... कि इन्द्रनील भी कमर कसके लग पड़े और एक ही दिन में मेरा एक 3D इफेक्ट वाला स्टेंसिल पोर्ट्रेट बना ही दिया ।
आशा करती हूँ कि अब मेरी तस्वीर देख कर कोई घबरायेगा नहीं ।




