Pages

Wednesday, May 30, 2012

आखीर कब ?

गर्भपात बोला जाये या भ्रूण हत्या ये एक वध है..... फिर इसमें सजा इतनी कम क्यू ?  अगर डॉक्टर पकड़ी जाये तो उसका कुछ सालो के लिए प्रमाणपत्र ख़ारिज किया जाता है | पर उनका क्या जो लोग ये हत्या करवाते है माँ-बाप, रिश्तेदार उनको कोई सजा क्यू  नहीं ? 
हर  बार खबर में डॉक्टर होते है...मै डॉक्टर का कोई पहलू ले नहीं रही हू क्यू की उनको पैसे की उतनी लालच दी जाती है आज ये डॉक्टर नहीं तो कोई अवैध दाया या डॉक्टर करेगी |  पर दोष तो उनका है जो ये काम करवाना चाहते है| तो इनके लिए सजा का कोई नियम क्यू नहीं है ? 
कब  लगेगी इस पे रोक? कब उठेगे हमारे कदम?  कब होगी बेटीया सच में लाडली? कब जागेगा ये हमारा समाज ? 
आखीर कब ? 


 चित्र गूगल सर्च


 


Saturday, April 14, 2012

सच कितना?

दो दिन पहले इंडोनेशीया में धरिणी कंप हुआ और साथ साथ सुनामी की चेतावनी दी गयी | उससे कुछ देर पहले ही मुंबई के पास हलके धरनी कंप के झटके महसूस किये गए थे | बस देर किस बात की थी साथ साथ ना जाने कितने फेसबूक पेज पे मुंबई में सुनामी आएगा ये अफवाए फैलादी गयी हर कोई डरा हुआ था | मै इस खबर से बेखबर थी तभी मेरा मेसेज बॉक्स मेरी मुंबई की सहेली द्वारा अपडेट हुआ की मुंबई में सुनामी आ सकता है | हाल की मुंबई में सुनामी खबर तोड़ी अटपटी लग रही थी क्यू की सुनामी आने के के लिए कुछ खास तरह के tectonic setting होना जरुरी होता है (आप अगर जादा जाना चाहते है तो भूकंप - इन्द्रनिलजी द्वारा लिखा हुआ विस्तृत लेख यहाँ पढ़ सकते है| ), फिर भी मैंने खबरे टटोलना सुरु कर दिया, पर तब तक सोशल वेबसाइट पर अफवाओको का भंडार खुल गया था |
अब आज सुबह फिर से पश्चिम महाराष्ट्र और गुजरात में धरनी कंप की खबर आई है हाला की ये दोनों धरनीकम्प रिक्टर पैमाने पे मध्यम माने जायेंगे | फिर भी आम आदमी के मन में एक डर बना रहाता है की मै जहा रहता हू वह धरनी का प्रकोप तो नहीं होगा .. तो आईये मै आपके साथ भारत का Sesmic zoning map of India- भूकम्पीय क्षेत्रीकरण नक्शा दे रही हू | और साथ साथ यहाँ जरुर कहना चाहुगी बिना किसी वैज्ञानिक जानकारी के social sites पर अफवाए ना फैलाये |

Map source: mapsofindia.com



Thursday, April 12, 2012

किसे चुनेगे आप ?



Once there was an island on which
FEELINGS lived.
One day a storm came all the Feelings were scared.
Only LOVE made a boat and invited all the Feelings to escape.

All the Feelings came to the boat but One was missing. LOVE came down to see who it was.

It was EGO…..
LOVE tried a lot to bring EGO on the boat but couldn’t Succeed… All the other Feelings went away, but LOVE died because of EGO…

कितना सच है हम सब इस भावनाको महसूस करते है पर न जाने क्यू हम अपने अहंकार पे काबू नहीं कर पाते, किसी न किसी रूप में अहंकार फिर अपना सर उठा ही लेता है|
कितने प्यारे दोस्त /रिश्ते हम गवा बैठते है इसकी वजह से समझ पाते है, पर अहंकार इतना हावी रहता है की मै क्यू पीछे हटु ये सोचकर दूरिया बढ़ जाती है और फिर से प्यार मर जाता है|


चित्र साभार गुगुल सर्च


Wednesday, March 28, 2012

तेजाब

आज सुबह खबर पढके मन व्यथित हो गया ...

माँ बहन बेटी पुकारते हो
लाड प्यार दुलार देते हो,
जब जीवन संगीनी बन जाती है,
तो क्यूँ अय मर्द दुत्कारते हो ||

कैसी व्यथा है नारी जीवन की,
ये कैसा न्याय तेरी बस्ती में,
खून के आसू रुलाकर उसे
तुम तेजाब में नहलाते हो ||



चित्र साभार गूगुल सर्च

Wednesday, June 1, 2011

कुछ दिनों के लिए

दोस्तों कुछ दिनों के लिए इस ब्लॉग पर विश्राम रहेगा … लेकिन आप चिंता ना करे … मैं आप के ब्लॉग तक चिन्मयी के ब्लॉग के ज़रिये आती रहूंगी ... और आपके लिखे हुए अमूल्य लेख/रचनाये ज़रूर पढूंगी ... आशा है मेरी वापसी के बाद आप सब फिर से मेरे ब्लॉग पर जरुर आयेंगे ...
आप सभी का चिन्मयी के ब्लॉग पर स्वागत है ...उसकी छुट्टियों की मस्ती में आप भी साथ देने आईये :)
आप सब का आभार


Tuesday, May 17, 2011

बौद्ध धर्मसघ के ८ पथ


कई लोग बुद्ध धर्मं को सनातन हिंदू धर्म की ही एक शाख मानते हैं । पर कभी इसको जानने या समझने का मौका नहीं मिला या कहिये मैंने इसमें कभी उतनी दिलचस्पी नहीं ली । कारण तो बहुत से थे । पर धीरे धीरे वक़्त के साथ, मेरी रूचि इस ओर बढ़ने लगी । गौतम बुद्ध के जीवन परिचय के बारे में जो भी कहानियो में सुना था इसके अलावा मेरे पास कोई खास जानकारी नहीं थी । घुम्मकड स्वभाव के होने के कारण अजंता-एलोरा, कन्हेरी और धर्मशाला जैसे बौद्ध धर्म से सम्बंधित ठिकानो के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ पर वो भी केवल छात्र जीवन के दौरान । कुछ कारण वश पिछले ८/१० दिनों से बुद्ध धर्मं से सम्बंधित बातों को पढ़ने का मौका मिला । और सच कहती हूँ जैसे उसमें डूब ही गयी । एक के बाद एक जीवन दर्शन और शिक्षा के पन्ने खुलते गए । कल जब रिमझिम को गौतम बुद्ध की जीवन-कहानी के बारे में सुना रही थी, कि कैसे वो राजकुमार सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध बने तो लगा कि जैसे मैं भी पहली बार ही इस रूप को देख रही हूँ । मैंने भी खुद में एक नया परिवर्तन महसूस किया । उनके धर्मसंघ के आठ नियमों को मै जानने की कोशिश कर रही हूँ । यथोचित अवलोकन (Right View) जीवन में सत्य पथ की ओर ले जाता है । सच में हम हमेशा आँखें जो दिखाती है उसपर पूरा भरोसा करके चलते है पर बहुत कम लोग होते है जो आँखों से दिखाए गए चित्र को संज्ञानात्मक (cognitive) दृष्टि से देखते है ।

बौद्ध धर्मसघ के ८ पथ मै सक्षिप्त में दे रही हू

१. यथोचित अवलोकन (Right View)

२. परम ध्येय (Right Intension)

३. यथोचित भाषण (Right Speech)

४. यथोचित क्रियाशीलता (Right Action)

५. यथोचित आजीविका (Right livelihood)

६. यथोचित प्रयास (Right efforts)

७. यथोचित परिपूर्णता मन / सावधानी (Right Mindfulness)

८. यथोचित एकाग्रता ( Right Concentration)

Thursday, May 5, 2011

मोहसिन रिक्शावाला

हर तरफ गर्मी की छुट्टियों की तैयारियाँ चल रही है । मुझे भी अपनी बचपन के वो दिन याद आ गए जब मैं स्कूल जाती थी । वो नई नई किताबें, वो किताबों की खुशबु । वो नए नए कपड़े । और इन सब बातों में मुझे हमारा रिक्शा वाला याद आया जो हमें रोज स्कूल ले जाता था । जब हम प्रायमरी स्कूल में जाते थे तब की बात है, रामभैया नामक रिक्शावाला हमें ले जाता था । पर वो अपने बुढ़ापे के कारण और काम नहीं करना चाहता था । तब वो अपने साथ एक २०/२२ साल का दुबला पतला लड़का घर में ले आया था । वो मुसलमान था और उसका नाम था मोहसिन खान । और माँ के साथ हमारे सब दोस्तों के घर से उसे हा मिली. दूसरे दिन से सुबह सुबह मोहसिन भाई आजवाज लगते टी जल्दी चलो, पड़ोसमे विद्या रहती थी तो वि बहार आओ । वो कभी भी पुरे नाम से नहीं बुलाया पूरी ये, बी, सि, डी गिनवाते थे। हम लोग रिक्शे में बैठके हसते रहते थे और उसके आवाज़ के साथ हर घर के सामने एको देते रहते थे .... और फिर हमने भी उसका नाम रखा मो-भाई।
हर शुक्रवार को हम सब बच्चो को वो चोकोलेते खिलाते थे । उस उम्रमे समजता था नहीं था, तब हम पूछते थे आज ये चोकोलेते क्यू? तो हस देते थे .... बड़े बच्चो से कुछ मुसलमानों के बारे में पता चला तो.. हम शुक्रवार को चिढाते थे मो-भाई आज नहाये है इसलिए चोकोलेते देंगे। वो कभी नाराज़ नहीं हुये बस हसी में साथ देता थे लेकिन उसका वो शुक्रवार चोकोलेते देना बंद नहीं हुआ।
आज अचानक याद आया तो बहन को फोन करके पूछा तो बोली बहुत साल हो गए मो-भाई नहीं दिखे है। शायद अब वो कोई और काम करते है........ क्यू? क्या बात हुयी होंगी तब बहन बोली अब लोग अपने बच्चे को शायद उसके साथ भेजना पसंद नहीं करते है।. सच में दुःख हुआ कितना सादा थे वो। ना जादा बात करना, कितना सताते हम उन्हें पर वो हसते रहते थे। मै दो साल उनके रिक्शा में गयी कभी कोई शिकायत नहीं आई। बाद में हम स्कूल में बायसिकल से जाते रहे फिर भी मो-भाई का कॉलोनी छोटे बच्चो लेजाना रोज का था। मुझे याद नहीं उनके बारे में कोई शिकायत किसिस ने की ।
जब रामभाई उनको साथ लाए तो ना हमारी माँ ने, या दोस्तों की माँ ने... ना कहा था। आज लगता है वो दिन अलग थे तब हम हिन्दुस्तानी थे...... ना की हिंदू...... ना मुस्लिम ...आज ना जाने वो भरोसा कहा चला गया है आज हम हिंदू- मुसलमान में बट गए है ..आज आदमीसे पहले हम उसका नाम देखते है जात देखते है.....कहने को एक देश में है पर दिल टूट गए है।


चित्र गूगूल सर्च से साभार

Wednesday, April 27, 2011

बारिश

पिछले दो दिनों से मौसम कुछ सर्द चल रहा है ... हलकी हलकी बूंदा बांदी हो रही है ... मुझे हमेशा से बारिश से एक अलग सा लगाव रहा है ..... बचपन में ...वो स्कूल से आते हुए दोस्ते को के साथ भीगना... माँ की डाट ... फिर वो कॉलेज कैंटीन की मीठी बारिश की यादे .... फिर प्यार के साथ वो तन मन डूबो के भीगने वाले दिन ... उफ़ ये बारिश ... आज भी बादल छाते है तो मन में वही पुराने गीत उमड़ आते है ... बारिश की ये रिमझिम गिरती बूंदों की आवाज़ मेरे मन मस्तिष्क में शांति लाती है ... मेरे मन को तरो ताज़ा कर देती है ... मुझे खींच ले जाती है मेरे बचपन के दिनों की ओर जहाँ बिना किसी झिझक के मैं खूब नाचती थी और कागज के नाव के साथ खेलती थी ...
वो मासूमियत भरे दिनों की याद आज भी मुझे सुकून देती है ... दिल करता है फिर से वही मासूम पल में जियूं ... फिर से बारिश में भीग जाऊ ... फिर उन पलो में डूब जाऊ ....



आज मौसम जरा सर्द है

दिल में उठा क्यूँ ये दर्द है

पहली बारिश की वो यादें

लेके ये आता है

तन मन को फिर मेरे

भीगो जाता है

आज भी भीग लूँ मैं

तेरी बाहों में इस तरह

मिल जाए मेरी रूह

तेरी रूह के साथ

जैसे माटी मिले

जल के साथ

वही पहली खुशबु

आज ये मौसम लाया है

दिल में तेरे प्यार का

मौसम आया है

चित्र गुगुल से साभार


Monday, April 18, 2011

बस इतनी सी .........

हम रोज हसते है, रोते है, नाराज़ होते है, रूठते है मनाते है...... पर जब जिन्दगी की तरफ मुड के देखते है तो पाते है कितने छोटी है ये जिंदगी........ बस इतनी सी.....इतनी सी

बस इतनी सी जिंदगी ये
थोड़ी तेरी थोड़ी मेरी

हाथो में हाथ लिए
बैठे थे हम
तेज झोकें से
बिखर गए हम

बस इतनी सी जिंदगी ये
थोड़ी अपनी थोड़ी उसकी

साथ साथ बिताए
वो लम्हे
बहते जा रहे है कही
रोके से अब ये
रुक ना पा रहे अभी

बस इतनी सी जिंदगी ये
कुछ हवा कुछ पानी

हालत ने अब ये कहा
लाके रख दिया कहाँ
साथ साथ होते हुए भी
बेगाना कर दिया

बस इतनी सी जिंदगी ये
तेरी हंसीं मेरे आंसूं

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...