
पिछले सप्ताहांत मेरे घर में हमारे एक मित्र खाने पे आये थे । आते ही उन्होंने मेरे सामने एक मिठाई रखी जो दिखने में बड़ी सुन्दर लग रही थी । उन्होंने मुझसे पूछा कि बताओ ये क्या है । जवाब देने कि जगह मैंने टप से उसमे से एक उठाकर अपने मुंह में डाल लिया । बड़ी ही लज़ीज़ मिठाई थी ।
(आप उस मिठाई का चित्र यहाँ देख सकते है : Foodeterian) ।
वैसे तो हमारे ये मित्र, बहुत अच्छा खाना बना लेते हैं, पर मुझे उनकी इस मिठाई की दाद देनी पड़ी । इस बात से हमारे बीच ये बहस छिड़ गई कि सबसे अच्छा खाना कौन बनाता है ।
उनका कहना था कि मर्द बेहतर खाना बनाता है .... मेरे बनाये हुए व्यंजनों को चट करते हुए उन्होंने मुझे दुनियाभर के बड़े बड़े होटलों के प्रसिद्द chef के नाम गिनाये ।
मेरा कहना ये था कि चाहे आदमी हो या औरत, खाना वही अच्छा बना सकता है जिसे खाना बनाने की अभ्यास हो । भले ही बड़े बड़े कई होटलों के chef आदमी है, पर यदि आप दुनिया के नब्बे प्रतिशत घर में झांके, तो खाना बनाती हुई महिलाएं ही नज़र आयेंगी, चाहे वो भारत हो या अमेरिका ।
और एक बात और, आपने कितनी बार, हर किसीके मुंह से ये सुने होंगे कि "खाना तो सबसे अच्छा मेरी माँ ही बनाती है" ।
आपका क्या ख्याल है ?
चित्र साभार गूगल सर्च




